मां शैलपुत्री

Maa Shailputri | मां शैलपुत्री

शैलपुत्री:– इसका अर्थ है पहाड़ों की पुत्री। मां दुर्गा को सर्वप्रथम शैलपुत्री के रूप में पूजा जाता है।
पर्वतराज हिमालय के घर देवी ने पुत्री के रूप में जन्म लिया और इसी कारण इनका नाम शैलपुत्री पड़ा। प्रकृति का प्रतीक मां शैलपुत्री जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता का सर्वोच्च शिखर प्रदान करती हैं। शैलपुत्री के दाएं हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल का फूल रहता है तथा इनका वाहन वृषभ (बैल) है। मां के इस रूप को लाल और सफेद रंग की वस्तुएं पसंद होने के कारण इस दिन लाल और सफेद पुष्प एवं सिंदूर अर्पित करें और दूध की मिठाई का भोग लगाएं। मां शैलपुत्री का पूजन घर के सभी सदस्य के रोगों को दूर करता है एवं घर से दरिद्रता को मिटा संपन्नता को लाता है।

शैलपुत्री माँ की कथा:

एक बार प्रजापति दक्ष ने एक बड़ा यज्ञ करवाया। उसमे उन्होंने सारे देवताओ को यज्ञ में अपना-अपना भाग लेने के लिए निमंत्रित किया। परंतु शिवजी को उन्होंने निमंत्रित नहीं किया। जब नारद जी ने माता सती को ये यज्ञ की बात बताई, तब माँ सती का मन वहा जाने के लिए बेचैन हो गया। उन्होंने शिवजी को यह बात बताई तब शिवजी ने कहा – प्रजापति दक्ष किसी बात से हमसे नाराज़ हो गए हे, इसीलिए उन्होंने हमें जान बुजकर नहीं बुलाया, तो ऐसे में तुम्हारा वहा जाना ठीक नहीं है। यह सुनकर माँ सती का मन शांत नहीं हुआ। उनका प्रबल आग्रह देखकर शिवजी ने उन्हें वहा जाने की अनुमति दे दी। जब माँ सती वहा पहुंची तो उन्होंने देखा की कोई भी वहा पर उनसे ठीक से या प्रेम से व्यव्हार नहीं कर रहा था। केवल उनकी माता ही उनसे प्रेमपूर्वक बात कर रही थी। तब क्रोध में आकर माता सती ने उस यज्ञ की अग्नि से अपना पूरा शरीर भष्म कर दिया और फिर अगले जन्म में पर्वत राज हिमालय के पुत्री के रूप में जन्म लिया और शैलपुत्री के नाम से जानी गई।

।। पूजन मंत्र ।।

वन्दे वांछितलाभाय, चंद्रार्धकृतशेखराम।
वृषारूढ़ां शूलधरां, शैलपुत्रीं यशस्विनीम।।

 

 

प्रथम दुर्गा मां शैलपुत्री | Maa shailputri
प्रथम दुर्गा मां शैलपुत्री
द्वितीय दुर्गा मां ब्रह्मचारिणी | Brahmcharini Maa
द्वितीय दुर्गा मां ब्रह्मचारिणी
Maa Chandraghanta
तृतीय दुर्गा मां चंद्रघण्टा
Maa Kushmanda
चतुर्थ दुर्गा मां कूष्मांडा
Maa Skandmata
पंचम दुर्गा मां स्कंदमाता
Maa Katyayani
षष्ठी दुर्गा मां कात्यायनी
Maa Kalratri
सप्तम दुर्गा मां कालरात्रि
Maa Mahagauri
अष्टम दुर्गा मां महागौरी
Maa Siddhidatri
नवम दुर्गा माँ सिद्धिदात्री

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें