आरती बाल कृष्ण की कीजै
                  आरती बाल कृष्ण की कीजै, अपना जन्म सफल कर लीजै ॥
श्री यशोदा का परम दुलारा, बाबा के अँखियन का तारा ।
                  गोपियन के प्राणन से प्यारा, इन पर प्राण न्योछावर कीजै ॥
                  ॥आरती बाल कृष्ण की कीजै…॥
बलदाऊ के छोटे भैया, कनुआ कहि कहि बोले मैया ।
                  परम मुदित मन लेत बलैया, अपना सरबस इनको दीजै ॥
                  ॥आरती बाल कृष्ण की कीजै…॥
श्री राधावर कृष्ण कन्हैया, ब्रज जन को नवनीत खवैया ।
                  देखत ही मन लेत चुरैया, यह छवि नैनन में भरि लीजै ॥
                  ॥आरती बाल कृष्ण की कीजै…॥
तोतली बोलन मधुर सुहावै, सखन संग खेलत सुख पावै ।
                  सोई सुक्ति जो इनको ध्यावे, अब इनको अपना करि लीजै ॥
                  ॥आरती बाल कृष्ण की कीजै…॥
आरती बाल कृष्ण की कीजै, अपना जन्म सफल कर लीजै ॥
                  ।।इति श्री कृष्ण जी आरती समाप्त।।
 





































